फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं को मिले लाखों के पुराने नोट, तस्वीरें

Mon, 05 Dec 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
note - फोटो : amar ujala
हरिद्वार जिले में सिडकुल से सटे रोशनाबाद की गांव की महिलाओं को जंगल में पुराने पांच सौ एक हजार के नोटों की गड्डियां मिली। जंगल में पुराने नोट मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से नगदी रिकवर की। पुलिस का कहना है चार लाख, 58 हजार, 500 की रकम महिलाओं से मिली है।
विज्ञापन

2 of 6
note
जानकारी अनुसार रविवार को रोशनाबाद गांव की महिलाएं रोज की तरह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। लकड़ी बीनते समय उन्हें पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की गड्डियां मिली। बताया जा रहा है कि दिन में तीन बजे जब महिलाएं जंगल से लौटी तो यह बात पूरे गांव में फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही कोर्ट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
note
पुलिस ने एक एक कर जंगल से लकड़ी बीनकर आई महिलाओं से नोट रिकवर किए। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाती रही। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि महिलाओं से मिले नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार लाख, 58 हजार, 500 निकली। 
 

4 of 6
black money
जंगल में करीब बीस से पच्चीस लाख की रकम मिलने की चर्चा थी। लेकिन गांव की महिलाओं से इतनी रकम रिकवर नहीं हो पाई। गांव की करीब 12 महिलाएं ही जंगल जाने की बात सामने आई है। रोशनाबाद से सटे इलाके में विभिन्न विभागों के सरकारी आवास हैं। या फिर औद्योगिक इकाईयां हैं। हर कोई यही अनुमान लगाता रहा कि आखिर ये रकम किसकी हो सकती है। हर कोई अपना अलग अलग तर्क रखता रहा।
 
विज्ञापन

5 of 6
black money
रोशनाबाद में रिकवरी के लिए डटी सिडकुल पुलिस ने जब इनकम टैक्स विभाग से संपर्क साधा तब उनका जबाव जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि आज संडे है। ऐसे में उनका आना संभव नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sdf
जंगल से नोट मिलने की सूचना दरअसल यूं सार्वजनिक हुई। बंटवारे को लेकर ग्रामीण आपस में ही उलझ गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। महिलाएं जब नोटों की गड्डियां लेकर गांव में पहुंची तब उनके परिवार के लोग भी एकत्र हो गए। देखते ही देखते पैसों की लूट सी मच गई और बंटवारे को लेकर सब एक दूसरे से उलझने लग गए। बस यही बात रही कि पूरे मामले में पुलिस भी सीन में आ गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें