फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने गुलाब की महक से खड़ा कर दिया लाखों का कारोबार, पीएम मोदी भी हो गए मुरीद, देखिए तस्वीरें

Wed, 16 Jan 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
गुलाब की खेती
आम लोगों के लिए गुलाब का फूल महज एक खुबसूरती और महक का प्रतीक होगा, पर चमोली के जोशीमठ ब्लाक की महिलाएं इस फूल की महक से स्वरोजगार कर पहाड़ से हो रहे पलायन को आइना दिखा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
pm modi yoga in dehradun
वर्ष 2018 में 21 जून को योगा दिवस के मोके पर सगंध पादप केंद्र सेलाकुई देहरादून के निदेशक नृपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जोशीमठ की महिलाओं के द्वारा तैयार गुलाब के तेल को भेंट किया था।
विज्ञापन

3 of 6
गुलाब की खेती
मोदी ने महिलाओं द्वारा तैयार तेल की तारीफ़ भी की थी। जोशीमठ के गावों में बड़ी मात्रा में महिलाएं और ग्रामीण गुलाब की खेती कर इसके तेल और जल से स्वरोजगार कर रहे हैं।

4 of 6
गुलाब की खेती
ब्लॉक के मेरग, परसारी, सुनील, लाता, तपोंण, डुंगरा, तपोवन के ग्रामीण गुलाब की खेती से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण गुलाब जल और तेल को बाजार में उपलब्ध कराकर लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुलाब की खेती
सगंध पादप के तकनीकी विशेषज्ञ विजय बमोला ने बताया कि गुलाब की खेती से महिलाएं और ग्रामीण लाखों रूपये की आय अर्जित कर रहे हैं। गुलाब का कृषिकरण जाड़ों में होता है और अप्रैल से जून माह तक इसकी फ्लावरिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाब की खेती
ग्रामीण मनरेगा योजना से भी गुलाब की खेती कर रहे हैं। जोशीमठ के ग्रामीणों को देखकर अब जिले के अन्य क्षेत्रों के ग्रामीण भी गुलाब की खेती को करने में रूचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें