फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही किडनैपिंग का ड्रामा रच यह काम कर रही थी लुटेरी दुल्हन, फिर इस हालत में पकड़ी गई

Sat, 03 Feb 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 9
looteri dulhan
अपनी ही किडनैपिंग का ड्रामा रच लुटेरी दुल्हन यह काम कर रही थी और फिर पकड़ी गई इस हालत में...
विज्ञापन

2 of 9
looteri dulhan
अपने कथित अपहरण का प्रपंच रचने वाली महिला दुल्हन बनकर एक परिवार को ठगने के आरोप में राजस्थान के अलवर जिले से धरी गई। सुहाग की सेज से जेवरात समेटकर भाग रही इस लुटेरी दुल्हन को लोगों ने पकड़कर अलवर के मंडावर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 9
looteri dulhan
काशीपुर के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में रहने वाले एक चाय विक्रेता की पत्नी ब्यूटी पार्लर व कास्मेटिक की दुकान चलाती है। इस कारोबार से जुड़ी कुछ अन्य महिलाओं का भी उसके साथ गहरा मेलजोल है। यह महिला 29 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गई।

4 of 9
दुल्‍हन की उंगली
शुक्रवार को पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो परिचित महिलाएं और उनके पति उसकी पत्नी को शादी का बड़ा काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गए। पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नही लग सका।
विज्ञापन

5 of 9
looteri dulhan - फोटो : demo pic
पति का कहना था कि साथ ले गए लोगों ने अपहरण कर उसे बेच दिया है और वह परेशानी में है। पुलिस एक आरोपी दंपति को पकड़कर कोतवाली ले आई। इसी दौरान अलवर के मंडावर थाने से हेड कांस्टेबल सुरेश ने काशीपुर पुलिस को फोन पर उक्त महिला के पकड़े जाने की सूचना दी। अलवर पुलिस ने बताया कि उक्त महिला ने 31 जनवरी को वहीं के चामुंडी स्थित मंडप में टीकाराम नामक युवक से शादी रचाई।
विज्ञापन

6 of 9
looteri dulhan
सुहागरात के अगले दिन तड़के वह जेवर समेटकर घर से भाग रही थी। टीकाराम के परिजनों ने घर से कुछ मीटर की दूरी पर उसे धर दबोचा और उसे मंडावर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में महिला पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की बात कबूल रही है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

7 of 9
looteri dulhan
विवाह के नाम पर ठगी करने के मामले में उक्त महिला के साथ कई और लोगों की भूमिका भी सामने आई है। इस गिरोह की महिला व पुरुषों ने एक माह पूर्व खुद को चाय विक्रेता की पत्नी का भाई, बहन व जीजा आदि बताकर चामुंडी (मंडावर) निवासी टीकाराम से उसका रिश्ता तय कराया।

8 of 9
bride
कन्या पक्ष के गरीब बताए जाने पर वर पक्ष ने उसे ढाई लाख की रकम भी दी। चामुंडी के एक रिजार्ट में 31 जनवरी को पूरी शान-ओ-शौकत के साथ विवाह किया गया। एक फरवरी को विदाई के बाद वह टीकाराम के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

9 of 9
क्राइम - फोटो : amar ujala
दो फरवरी को सुहागरात के बाद तड़के वह लाखों के जेवरात समेटकर घर से भाग निकली। लेकिन निगाह पड़ने पर परिजनों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। अलवर पुलिस उक्त महिला से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें