फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ चोटी कटवा, तस्वीरों में आप खुद ही देख लीजिए कौन कर रहा ये सब

Mon, 11 Sep 2017 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
choti cut
चोटी कटने की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोटी कटवा का सच सामने आ गया है! कैमरे में चोटी काटते हुए सारी घटना कैद हो गई है। तस्वीरों में आप ही देख लीज‌िए क‌ि ये सब कौन कर रहा है।...
विज्ञापन

2 of 11
choti cut
चोटी कटने की घटनाएं सही हैं या अफवाह कि बहस के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चोटी कटवा कैद हो गया है। सीसीटीवी की बताई जा रही इस वीडियो में एक परछाई घर के आंगन में पढ़ रही एक बच्ची की चोटी काटती हुई दिख रही है, यह वीडियो सही है या किसी की शरारत, यह तो पता नहीं लेकिन इस दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
choti cut
वीडियो में घर के आंगन में एक बच्ची पढ़ाई करती दिखाई दे रही है। जबकि घर के बाकी लोग अंदर हैं। इसी बीच एक परछाई घर के आंगन में आती हुई दिखाई देती है, जो किसी आदमी की प्रतीत हो रही है। आठवीं स्लाइड में आप साफ-साफ देख सकते हैं क‌ि कौन है वो जो ये कर रहा है।

4 of 11
choti cut
अचानक से यह परछाई बच्ची के पास पहुंचती है और देखते ही देखते उसकी चोटी कटकर नीचे गिर जाती है। इसी बीच बच्ची को अपने साथ कुछ होने का अहसास होता है तो वो तुरंत सर के पीछे हाथ लगाती है।
विज्ञापन

5 of 11
choti cut
जब उसे अपने बाल दिखाई नहीं देते तो वो तुरंत पीछे मुड़कर देखती है तो उसे जमीन पर अपने बाल पड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वो नीचे पड़े बाल उठाकर देखती है और अपने परिजनों को आवाज लगाती है।
विज्ञापन

6 of 11
choti cut
घर के भीतर से परिजनों के आने से पहले ही वह बेसुध होकर गिर जाती है। उसकी आवाज सुनकर घर से परिजन बाहर आते हैं और उसके पास पड़े बाल उठाकर देखते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
choti cut
इसी बीच एक बच्चा भागकर पानी लाता है और बच्ची के मुंह पर पानी डाकर उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं। वायरल हुए वीडियो में यह सारा मंजर 15 अगस्त 2017 को शाम पांच बजकर 42 मिनट पर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है।

8 of 11
choti cut
इस वीडियो में बकायदा लाल घेरे में परछाई को अंदर आते हुए और फिर बाल काटते हुए दिखाया जा रहा है।

9 of 11
choti cut
खास बात यह है कि परछाई नुमा शख्स घर के भीतर घुसता तो दिखाई दे रहा है लेकिन फिर वापस जाता हुआ नहीं दिख रहा है।

10 of 11
choti cut
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सही है या नहीं इसको लेकर बहस जोरों पर है। कुछ लोग इसे सही वीडियो बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे किसी की शरारत करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
choti cut
बहरहाल यह वीडियो सही है या गलत इसका तो पता नहीं, लेकिन इन दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे एक-दूसरे को भेजकर सतर्क रहने की भी सलाह दे रहे हैं।
(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल वायरल वीड‌ियो के आधार पर द‌िए गए हैं।)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें