फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः शराब पर फूटा मर्दानी का गुस्सा, ठेके में लगा दी आग

Fri, 21 Apr 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 6
fire
उत्तराखंड में शराब की दुकान पर मर्दानियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया। उत्तरकाशी के पीपल मंडी नगुण क्षेत्र में शराब की दुकान शिफ्ट होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 6
fire
महिलाओं ने शराब की दुकान में पहुंचकर प्रदर्शन किया और दुकान में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं देर शाम ठेका मालिक ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
fire
नगर में हाईवे पर लंबे समय से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित हो रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाइवे से शराब की दुकान दूर खोलने को लेकर शराब व्यवसायी अप्रैल से दुकान खोलने के प्रयास में जुटे थे, लेकिन इस बीच क्षेत्र में महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने को लेकर भारी विरोध जताना शुरू कर दिया।
 

4 of 6
बुधवार को शराब व्यवसायियों ने पीपल मंडी के पास एक पुराने मकान में शराब की दुकान का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन जैसे ही स्थानीय महिलाओं को शराब की दुकान खुलने की भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन करने लगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकान पर 10 पेटी शराब को नष्ट कर दुकान पर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़ व तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने महिलाओं को समझाया और आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुई।
 
विज्ञापन

5 of 6
शराब की दूकानों का विरोध जारी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसके बाद उन्होंने पीपल मंडी बाजार में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि नगर क्षेत्र में शराब की दुकान खुली, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में सभासद राकेश नौटियाल, सुशीला भट्ट, सीमा भट्ट, प्रमिला रावत, शांति देवी, ममता देवी, संगीत देवी, कविता भट्ट, सुभाष नौटियाल, सुरेंद्र सिंह पंवार आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
वहीं देर शाम ठेका मालिक रघुनंदन नौटियाल ने धरासू थाने पहुंचकर पांच महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने दुकान में आग लगाने व शराब नष्ट करने के साथ ही गल्ले में रखी 14 हजार 580 रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ किया है। थाना प्रभारी नंदलाल रुड़ी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें