मसूरी विटंरलाइन कार्निवाल देखने जाने वाले पर्यटकों के लिए सरकार ने एक शर्त रखी है। इसके पूरा करने के बाद ही आप मसूरी की खूबसूरत वादियों में जा पाएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
alcohol test
मसूरी में 25 से 30 दिसंबर तक विंटरलाइन कार्निवाल होने वाला है। देहरादून से मसूरी जाने वाले वाले वाहन चालकों को एल्कोमीटर टेस्ट से गुजरना होगा। शराब के नशे से होने की वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस कुठालगेट और मसूरी डायवर्जन के पास 24 घंटे चेकिंग करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
mussoorie
- फोटो : amarujala
एल्कोमीटर टेस्ट में शराब आने पर वाहन सीज और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक कार्निवाल के दौरान मसूरी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ेगा। कुठालगेट और मसूरी डायवर्जन के पास शिफ्टों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी।
4 of 5
शराब पीकर ड्राइविंग
इसमें मसूरी आने एवं जाने वालों की चेकिंग की जाएगी। शराब के नशे में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि कार्निवाल के दौरान लोगों को यातायात जाम की समस्या से जूझना न पड़े, इसको लेकर समीक्षा की गई है।
कार्निवाल के दौरान मसूरी की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में एक प्लाटून पीएसी अतिरिक्त लगाई जाएगी। वाहनों का जाम न लगे, इसके लिए भी कई जगहों पर वन वे किया जाएगा। मसूरी में पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी।