फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी उत्तराखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश, ऐसा हुआ मौसम जैसे लौट आई हो ठंड

Wed, 11 Apr 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
जहां एक ओर अप्रैल में चिलचिलाती गर्मी कहर बरपाती है। वहीं उत्तराखंड में इस वक्त लोग स्वेटर पहने दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दो दिन मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड में ठंड लौट आई है। मंगलवार के बाद बुधवार को सुबह की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं से हुई। दोपहर बाद एक बार फिर दून में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 4
बारिश - फोटो : SELF
राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। शाम को करीब एक घंटे तक बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया था। 

 
विज्ञापन

3 of 4
rain - फोटो : ani
मंगलवार को राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि शाम के वक्त एकाएक आसमान बादलों से घिर गया। काफी देर तक तेज हवाएं चलती रही। शाम करीब पांच बजे ज्यादातर इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। देर रात तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश जारी रही।

 
विज्ञापन

4 of 4
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, दून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें