फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क की ऑनलाइन बुकिंग में हुआ बदलाव, जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Wed, 11 Apr 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आगे जानिए अब क्या करना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
online
इस संबंध में वन और एनआईसी के अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। दावा है कि जल्द ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव वन डॉ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में नौ अप्रैल को वन विभाग और एनआईसी अधिकारियों की बैठक हुई। लेकिन, इसमें कोई ठोस हल नहीं निकल सका। बाद में शासन के निर्देश पर मंगलवार को फिर वन विभाग और एनआईसी अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

3 of 5
passport
इसमें ऑनलाइन बुकिंग में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया गया है। कार्बेट पार्क निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार विदेशी लोगों को 90 दिन पहले बुकिंग करने की सुविधा है। अब तय हुआ कि विदेशी लोग ऑनलाइन बुकिंग करते समय पासपोर्ट नंबर के अलावा अपने देश का कोड और मोबाइल नंबर भी भरेंगे। इसके बाद ओटीपी नंबर संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचेगा, जिसके बाद वह आगे की बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करेगा।

4 of 5
mobile
इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। इसी तरह देश के लोगों को भी सुविधा प्रदान करने का फैसला किया गया है। अभी तक एक परमिट पर मसलन पांच व्यक्ति जा रहे हैं, तो सभी का मोबाइल नंबर भरने और ओटीपी नंबर डालने की व्यवस्था थी। इस व्यवस्था को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile
अब एक बुकिंग परमिट पर एक ओटीपी जारी होगा। इसी तरह डे विजिट के लिए एक इंटरनेट प्रोटोकाल एड्रस (आईपी) से केवल तीन परमिट ही जारी हो सकेंगे। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो नई व्यवस्था को दस दिन को भीतर लागू कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें