फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग के साथ एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, तस्वीरें

Sat, 17 Apr 2021 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी

सार

अब एनडीआरएफ बुझाएगी जंगलों की आग, एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा की टीम टिहरी में तैनात
विज्ञापन
1 of 5
वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया - फोटो : अमर उजाला
जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ अब एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा की एक टीम टिहरी वन प्रभाग के अंतर्गत तैनात की गई है। 
शनिवार को एनडीआरएफ की 7वीं बटालियन भटिंडा के कमांडेंट राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 28 सदस्यीय टीम का डीएफओ डा. कोको रोसे और एसडीओ रमेश खंडूड़ी ने वन चेतना केंद्र में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग वनाग्नि की घटनाएं रोकने को युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है।

उत्तराखंड : ‘विशेष जैल’ से बुझेगी जंगलों की आग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

अब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक टुकड़ी को यहां तैनात किया है, जिससे आग पर और जल्द काबू पाया जा सकता है। डीएफओ ने बताया कि टीम को वन विभाग ही उपकरण उपलब्ध कराएगा। एनडीआरएफ की टीम फायर सीजन तक यहां तैनात रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया - फोटो : ANI
पहले दिन कमांडेंट राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भोनाबागी के जंगलों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया - फोटो : ANI
डीएफओ डा. रोसे ने बताया कि जिले में शनिवार को फायर को कोई भी एक्टिव केस नहीं दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक वनाग्नि  से 345 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान हुआ है।

4 of 5
वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया - फोटो : ANI
जिले में 247 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। 650 वन कर्मी और फायर वाचरों को वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वनाग्नि - फोटो : अमर उजाला
घनसाली (टिहरी) में बालगंगा तहसील के आर्स गांव में आग लगने से तीन गोशालाएं जलकर राख हो गई। गोशाला के अंदर रखी खाद्य सामग्री और कपड़े भी जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें