आज सुबह जब कोटद्वार हाईवे पर मदमस्त होकर गजराज आ धमका तो राहगीरों की सांसें थम गईं। तस्वीरों में देखें... आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच एक गजराज आ धमका। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों के अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे पर गजराज सड़क पर टहलता रहा। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब एक किमी. तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान हाथी को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता भी दिखाई दी। कुछ लोग तो दूर से ही ये नजारा अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। बता दें कि कोटद्वार दुगड्डा हाईवे पर अक्सर हाथी टहलते नजर आ जाते हैं। जिस कारण रात में इस रास्ते से गुजरना बेहद रिस्की होता है।