मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना देने के दो घंटे बाद सिडकुल थाने से एसआई अमित भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दंपती को हाथी ने मौत के घाट उतारा है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी नेता सुरेंद्र राठौर आदि के नेतृत्व में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मृतक कर्म सिंह नेत्रहीन थे। इसलिए रिश्तेदारी में दोनों पति पत्नी गए थे। बताते हैं कि पत्नी के साथ डंडा पकड़कर कर्म सिंह पीछे पीछे चलते थे।