फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर कई बार पटका, तड़प-तड़प कर हुई मौत, तस्वीरें...

Mon, 10 Feb 2020 01:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। रविवार रात को जंगली हाथी ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग की ओर से सुविधाएं न देने को लेकर आक्रोष बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम के बाद वहां सोने गए किसान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड में उठाकर बुरी तरह से पटक दिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि किसान गुलरभोज क्षेत्र में ही खेत के पास बाड़ा बनाकर रहते हैं। रात को जब खेत में हलचल हुई तो एक किसान टॉर्च लेकर वहां देखने चला गया। इतने में ही वहां हाथी को देख अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
किसान नंदलाल(56) जब तक कुछ समझ पाता, तब तक हाथी ने उसे सूंड में उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद सुबह टीम ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग यहां किसानों को खेत की सीमा पर फेंसिंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण हादसे बढ़ रहे हैं। उधर, रेंजर  भूपेंद्र कुमार मेहरा का कहना है कि अगर ग्रामीण वहां फेंसिंग लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। उन्हें इजाजत दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में बीते साल हाथी के लोगों को मारने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 20 जनवरी 2019 को हाथी ने एक चौकीदार रोशनलाल को मार दिया था। वहीं, इसी क्षेत्र में जनवरी माह में ही एक बुग्गी गुर्जर को भी हाथी ने पटककर मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें