विश्व प्रसिद्ध स्लोपों में से एक औली स्लोप में अगले साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी हो सकती है। उत्तराखंड स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन इसके लिए प्रयास कर रहा है। बाकायदा फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (फिस) की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखने की तैयारी चल रही है।