रामपुर के विलासपुर क्षेत्र में तांडव मचाने के बाद दो जंगली हाथी धमक गए। हाथियों ने शांति कॉलोनी के संजय नाम का युवक को जख्मी कर दिया। रविवार को हाथियों ने एक ग्रामीण की जान ली थी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हाथियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलिस के साथ ही वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे और छह घंटे बाद भी हाथियों को जंगल में खदेड़ नहीं पाए। दोनों हाथियों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि ये हाथी झुंड से बिछड़कर भोजन की तलाश में आबादी के नजदीक आ गए थे। रविवार को रुद्रपुर में ही विलासपुर के इंद्रपुर गांव में दो हाथियों ने एक ग्रामीण को घायल किया और एक की जान ली थी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र से लगे रामपुर जिले के इंदरपुर गांव में दो हाथियों ने शौच के लिए गए एक ग्रामीण को पटककर मार डाला, जबकि एक अन्य को घायल कर दिया था।
बताया जा रहा है कि काफी दिनों से गांव के पास घूम रहे हाथियों ने ग्रामीणों की कई एकड़ गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। दो घटनाओं के बाद से ही इंदरपुर गांव के लोगों में दहशत है।