फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे वाहन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे

Mon, 01 Jul 2019 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे वाहन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मियांवाला के पास गलत साइड आकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी लोग घायल हो गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह करीब साढ़े छह बजे का है। उरेडा में कार्यरत सचिन गुप्ता अपनी पत्नी निशी गुप्ता और बेटे सानिध्य गुप्ता के साथ देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वैग्नान कार को संदीप थपलियाल चला रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तभी मियांवाला के पास हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो ने गलत साइड जा कर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें निशी गुप्ता और सानिध्य गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सचिन गुप्ता और संदीप थपलियाल को हल्की चोट आई हैं। गांव वालों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने नाकाबंदी की और फरार चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कोटद्वार में शिक्षकों को ले जा रही एक जीप हल्दूखाता में अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में कई शिक्षक घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 7.45 की है। घायलों को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें