उत्तराखंड के रामनगर में नेशनल हाईवे 121 पर रिगोंडा के पास बुधवार देर शाम हाथियों के झुंड ने खूब उत्पात मचाया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
रामनगर में हाईवे पर हाथियों का झुंड
हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था जिसके चलते वहां जाम लग गया। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब बीस मिनट तक वाहन खड़े रहे। वन कर्मियों ने पहुंचकर हाथियों के जाने तक लोगों को आगे जाने से रोककर रखा।
विज्ञापन
3 of 5
रामनगर में हाईवे पर हाथियों का झुंड
रेंजर बीपी पंत ने बताया कि रिंगोड़ा के पास शाम करीब छह बजे छह से सात हाथियों का झुंड कोसी नदी में पानी पीने के लिए जा रहा था। हाथियों के झुंड की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
4 of 5
रामनगर में हाईवे पर हाथियों का झुंड
बताया जा रहा है कि लोग हाथियों को परेशान कर रहे थे, जिसके बाद वे उग्र हो गए और सड़क पर दौड़ लगा दी। करीब बीस मिनट तक हाथियों की चिंघाड़ को देखते हुए वाहनों की आवाजाही को रोका गया था।
हाथियों के जाने के बाद में यातायात सुचारु हो गया। रेंजर ने बताया कि अक्सर हाथी पानी पीने के लिए कोसी नदी में जाते हैं, जो हाथियों की दिनचर्या में शुमार है।