फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा बीवी के हाथाें मारे गए डेंटिस्ट के मामले में पड़ोसियों ने बताया एक और सच

Wed, 10 Apr 2019 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
देहरादून के बसंत विहार इलाके में रविवार रात तलाकशुदा बीवी के हाथाें मारे गए डेंटिस्ट गय्यूर खान की गर्दन पर चाकू के पांच घाव पाए गए हैं। इनमें दो वार घातक थे, जिनकी वजह से उसकी जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य उजागर हुआ है। चिकित्सकाें ने उसका विसरा भी संरक्षित किया है।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
उधर , पुलिस ने बताया कि पड़ोसी किराएदाराें का कहना था कि दोनों पति और पत्नी की तरह रहते थे। तलाक की उन्हें जानकारी तक नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
थाना बसंत विहार के श्रीदेव सुमन नगर (चोर खाला) में रविवार रात सलमा ने अपने तलाकशुदा शौहर गय्यूर खान की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सलमा ने खुद ही इंदिरानगर पुलिस चौकी पहुंचकर गय्यूर की हत्या करने की सूचना दी थी। दोनों ने 2017 में प्रेम विवाह किया था।

4 of 7
फाइल फोटो
परिवार के विरोध के चलते गय्यूर ने सलमा को विश्वास में लेकर 2018 में तलाक दे दिया था। बावजूद इसके दोनों पति और पत्नी के रूप में किराए के मकान में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
गय्यूर के दूसरी युवती से सगाई करने की बात सामने आने के बाद से सलमा आक्रोशित थी। सलमा ने शौहर को पहले शराब में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश किया। बाद में मुंह पर टेप लगाई और हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गर्दन रेत कर मौत के घाट उतार दिया था।  
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गय्यूर खान के गले पर चाकू के पांच घाव पाए गए हैं। इनमें से दो घाव बेहद घातक हैं। हाथों और पैरों पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों में किसी तरह की चोट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
एसओ हेमंत खंडूडी ने बताया कि चिकित्सकाें ने विसरा संरक्षित किया है, जिसे जांच को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जा रहा है। अब तक की जांच में सलमा के अलावा घटनास्थल पर किसी की उपस्थिति साबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें