फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में सो रहे थे लोग, चंद मिनटों में जलकर राख हो गया पूरा गांव, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे...

Sun, 18 Feb 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 6
fire in village
आधी रात को लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी एक हादसा ऐसा हुआ कि चंद मिनटों में ही पूरा गांव जलकर राख हो गया। तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
fire in village
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक का सुदूरवर्ती सावणी गांव देर रात अग्निकांड की चपेट में आने से राख के ढेर में तब्दील हो गया। गांव में 25 बहुमंजिले मकान मय सामान जलकर राख होने से 34 परिवार बेघर हो गए। गनीमत यह रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए, हालांकि अग्निकांड में सौ से अधिक मवेशी जिंदा जल गए।

 
विज्ञापन

3 of 6
fire in village
 सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव टीमें गांव में भेज दी है। सड़क से सात किमी की दुर्गम पैदल दूरी पर होने से यहां राहत कार्य में विलंब हो रहा है। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे सावणी गांव में अचानक आग ने एक- एक कर घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में ही आग फैलने से पूरा गांव ध-ूधूं कर धू-धू कर जलने लगा।

 

4 of 6
fire in village
ग्रामीणों ने बमुश्किल खेतों में भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह अपने पुश्तैनी घरों, इनमें रखे सामान और मवेशियों को नहीं बचा पाए। अग्निकांड में गांव के 25 बहुमंजिले घर जलकर राख हो एग। हादसे में 50 भेड़-बकरी, 24 गाय, 26 बैल और पांच खच्चर जिंदा जल गए। गांव से हटकर बने जूनियर हाईस्कूल और बेसिक स्कूल के साथ ही कुछ मकान ही स्वाह होने से बच पाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
fire in village
अग्निकांड की सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान ने रात को ही एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में राहत सामग्री के साथ गांव में राहत एवं बचाव टीम को रवाना कर दिया। डीएम स्वयं शुक्रवार सुबह अन्य अधिकारियों के साथ सावणी गांव कूच कर गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in village
अग्निकांड प्रभावितों के लिए टेंट आदि राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। फिलहाल बेघरबार लोगों के लिए स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। सड़क से सात किमी की दुर्गम पैदल दूरी पर होने से गांव में राहत कार्य में विलंब हो रहा है। गांव में दूरसंचार व्यवस्था भी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें