डॉक्टरों की मानें तो लोग सांप के काटते ही दहशत में जान गंवा देते हैं। सांप काटने के बाद हुई मौत के बाद सिविल लाइंस में कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। फॉरेसिंक एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार सांप काटने पर उसका जहर इंसान के शरीर में प्रवेश नहीं करता। कई बार जिस सांप ने काटा है, उसकी विष ग्रंथि में जहर ही नहीं होता है।