फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-खुशी जा रहे मां-बेटे को ऐसे खींच ले गई मौत, परिवार में बचा सिर्फ एक भाई, दर्दनाक तस्वीरें...

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में कार हादसा
पुरोला से देहरादून जा रही कार नौगांव के पास अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटे और पुरोला महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत हो गई। कार में तीन लोग ही सवार थे। दुर्घटना से पुरोला में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में कार हादसा
हादसे में रीना (52) पत्नी स्व. देवेंद्र सिंह निवासी पुरोला और कार चला रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन रावत (27) पुत्र गंगा सिंह निवासी खड़क्यासेम पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीना का पुत्र चिराग (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने से उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी में कार हादसा
कार में तीन लोग ही सवार थे। घायल तथा शवों को सड़क तक पहुंचाने में रेस्क्यू टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना स्थल पर पहुंचे पुरोला विधायक राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष पुरोला रवि प्रसाद कवि ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ। कार में तीन लोग ही सवार थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

4 of 5
उत्तरकाशी में कार हादसा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डा.निधि रावत ने बताया कि अस्पताल लाए गए घायल युवक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। हायर सेंटर रेफर करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। नौंगांव के पास हुए सड़क हादसे में चिराग और उसकी मां रीना देवी की मौत के बाद अब इस परिवार में सिर्फ एक भाई रह गया है। चिराग के पिता देवेंद्र सिंह का दो साल पहले निधन हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी में कार हादसा
चिराग का बड़ा भाई विकास चेन्नई में एक होटल में नौकरी करता है, जबकि चिराग पुरोला में बेकरी की दुकान चलाता था। नाते रिश्तेदार विकास के चेन्नई से आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद ही मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नितिन रावत वर्ष 2016-17 में राजकीय महाविद्यालय पुरोला में छात्रसंघ अध्यक्ष रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें