फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब घर से एक साथ उठीं सात अर्थियां, फूट-फूट कर रोया पूरा गांव, तस्वीरें देख आंखे भर आएंगी

Fri, 31 Aug 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
funeral
कहर बनकर बरपी बारिश ने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। जब परिवार के सात लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। हादसे में बची इकलौती बच्ची की हालत देख पूरा गांव फूट-फूट कर रोया।

 
विज्ञापन

2 of 6
funeral
उत्तराखंड के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के कोट गांव में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। आपदा में मृत सभी लोगों का गमगीन माहौल में धर्मगंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। शवों को जैसे ही अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया, गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं शवों पर लिपट-लिपट कर रो पड़ीं।
विज्ञापन

3 of 6
funeral

गुरुवार को मुंबई में काम करने वाले उमा सिंह के पुत्र हुकम सिंह के गांव पहुंचते ही हर कोई रो पड़ा। हुकम सिंह का छोटा भाई राकेश इन दिनों विदेश में होने की वजह से परिजनों के अंतिम दर्शनों के लिए नहीं पहुंच पाया है। अपराह्न में मृतकों का धर्मगंगा किनारे सामूहिक दाह संस्कार किया गया। हुकम सिंह ने जैसे ही मुखाग्नि दी, वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ी।


 

4 of 6
funeral
बता दें कि, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण टिहरी में हुए भूस्खलन में उमा सिंह के परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए, जबकि उनकी 11 वर्षीय पोती बबली को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। मृतकों में मोर सिंह (32) पुत्र उमा सिंह,  हंसदेई (28) पत्नी मोर सिंह, आशीष (10) पुत्र मोर सिंह,  संजू देवी (24) पत्नी हुकम सिंह,  अतुल (8) पुत्र हुकम सिंह, लक्ष्मी देवी (24) पत्नी राकेश सिंह, स्वाति (3) पुत्री राकेश सिंह की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
landslide
कोट गांव में भूस्खलन की चपेट में आए परिवार के मुखिया उमा सिंह को बृहस्पतिवार देर शाम जिला प्रशासन की ओर से 13 लाख 57 हजार का चेक और राहत सामग्री वितरित की गई। डीएम सोनिका ने बताया कि मृतक परिवार के मुखिया उमा सिंह को उनके बेटे मोर सिंह, पुत्र वधू हंसदेई और पोते आशीष की मौत के मुआवजे के रूप में 12 लाख रुपये की धनराशि, गृह अनुदान के रूप में एक लाख 19 हजार और अन्य सामग्री के लिए 3800 रुपये का चेक एसडीएम घनसाली पीआर चौहान के माध्यम से दिया गया है। उन्होंने बताया कि राकेश सिंह और हुकम सिंह को भी जल्द ही मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
landslide
भूस्खलन हादसे में सकुशल बची 11 साल की बबली अब घर में किसके साथ खेलेगी, यह सवाल हर किसे के जेहन में तैर रहा है। आपदा में बबली अपने दो छोटे भाई, बहन, माता-पिता और दो चाचियों को हमेशा के लिए खो चुकी है। बूढ़ी दादी के साथ बैठी बबली हादसे से स्तब्ध है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें