फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही पड़ताल, देहरादून रैली में किसने किया PM मोदी को फीड

Wed, 28 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
pm modi rally - फोटो : amar ujala
देहरादून की महारैली पीएम मोदी को आपदा घोटाले में स्कूटर में तेल वाला मामला किस नेता ने फीड किया, इसकी पड़ताल तेज हो गई है। पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस ने जिस तरह से विजय बहुगुणा की आड़ में भाजपा पर हमला बोला है उससे केंद्रीय नेतृत्व भी स्तब्ध है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pm modi rally
अधिकारिक तौर पर जांच की बात भाजपा नहीं स्वीकार रही है। कुछ नेता पीएमओ में अपने संपर्क सूत्र साध रहे हैं कि वहां इस घटनाक्रम पर आगे क्या रिएक्शन होने वाला है। पीएम मोदी के संबोधन से पूर्व स्थानीय मुद्दों पर उनके कार्यालय में सूचना देने वाले स्थानीय नेताओं के स्तर से ही जानकारी पहुंची है।
विज्ञापन

3 of 5
narendra modi
पीएम मोदी ने मंगलवार को जनसभा में कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा है कि ऐसा सुन होगा कि आदमी पैसे खाता है, मार लेता है, पर उत्तराखंड में तो स्कूटर भी पैसे खा जाता है। पांच लीटर की टंकी में 35 लीटर तेल डाला गया। रैली के दौरान जब पीएम यह तंज कस रहे थे तो मंच पर बैठे कई भाजपा नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड़ गई।
 

4 of 5
विजय बहुगुणा - फोटो : ANI
आपदा के दौरान का यह मामला तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा के कार्यकाल का है। पीएम ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक ही मुद्दा उठाया, जिसने भाजपा को बढ़ता दिलाने की जगह कांग्रेस को फ्रंटफुट पर ला दिया। बुधवार को दिनभर प्रदेश सरकार और कांग्रेस इसी मुद्दे को भुनाने में लगी है, जबकि भाजपा डिफेंसिव मोड में आ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
इस मुद्दे से जुड़े तमाम घटनाक्रम पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। सियासी आपदा प्रबंधन के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट लगे रहे। चुनावी दौर होने के चलते भाजपा कोई जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन अब एक खेमा इसकी पड़ताल में जुट गया है। अपने अपने संपर्क सूत्रों के सहारे दिनभर सूचनाएं जुटाने में नेता लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें