हम आपको व्हाट्सअप के कुछ ऐसे फीचरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना डिलीट किए आपके राज छिपाने में मददगार साबित होंगे। समय-समय पर व्हाट्सअप नए फीचर अपडेट करता रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
whatsapp
अब आप चैट छिपा सकते हैं। जिसकी चैट हाइड करनी है उसकी चैट पर देर तक प्रेस करें। इसके बाद स्क्रीन पर आईकन दिखाई देगी। इसपर प्रेस करते ही आपकी चैट आर्काइव हो जाएगी। और अगर आप इसे वापस लाना चाहते हैं तो आर्काइव में जाकर ऊपर की तरफ दिए गए एरो पर क्लिक करें।
विज्ञापन
3 of 6
Whatsapp
व्हाट्सएप के यह नए कैमरा फीचर में व्हाट्सएप में फोटो पर इमोजी आईकॉन, स्टीकर्स और टेक्स्ट इंसर्ट कर सकते हैं। इसमें फ्रंट फेसिंग फ्लैश सपोर्ट, जूम और वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। कैमरा स्क्रीन पर स्लाइड पर अंगुली को ऊपर-नीचे करके ही जूम इन और जूम आउट कर सकते हैं। स्क्रीन पर डबल टैप करने पर आप फ्रंट और बैक कैमरे को बंद कर सकते हैं।
4 of 6
Whatsapp Trick
ग्रुप चैट या लंबे मेसेज में अगर कोई लाइन हाई लाइट करनी है तो अपनी स्क्रीन के शीर्ष दाएं कोने पर बने एरो पर टैप करके टैक्स्ट को हाईलाइट कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
whatsapp
ग्रुप चैट में किसी को टैग करने के लिए आपको @ के साथ ग्रुप के सदस्य का नाम लिखना होगा। इस तरह से एक ही मैसेज में एक से अधिक लोगों को टैग किया जा सकता है।
जब किसी फिल्म या मीटिंग में जा रहे हों, तो आप एक्टिव ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं। एंड्रायड यूजर चैट पर कुछ देर तक प्रेस करें, फिर स्क्रीन के ऊपर आपको एक म्यूट स्पीकर का आइकन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें। आईफोन यूजर्स उस चैट ग्रुप में जाए जिसे वो म्यूट करना चाहते हैं, फिर स्क्रीन के टॉप पर कॉन्टैक या ग्रुप के नाम पर टैप करके उसके बाद म्यूट करें। (मोबाइल एक्सपर्ट अश्विन गुप्ता ने यह जानकारी अमर उजाला को दी।)