व्हाट्सएप भी हैक हो सकता है। जी हां, यह सच है कि साइबर ठगों ने व्हाट्सएप को हैक करने का रास्ता भी खोज लिया और लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में यदि आप व्हाट्एसप को सावधानी से इस्तेमाल नहीं करते तो आपको और आपके परिचितों को चूना लग सकता है। दरअसल, अभी ज्यादा संख्या में मामले सामने नहीं आए हैं। जो मामला सामने आया उससे साइबर थाना पुलिस भी सचेत हो गई है।