उत्तराखंड में सोमवार को अचानक मौसम बदला और यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से तीर्थ पुरोहितों और यहां पहुंचे यात्रियों के चेहरे खिल गए। बर्फ गिरने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं केदारनाथ में भी दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह चटक धूप खिली लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और साढ़े बारह बजे यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। अचानक बर्फबारी होने पर तीर्थयात्रियों और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे खिल उठे। यात्रियों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ पुरोहित अनोज उनियाल, प्रदीप उनियाल आदि ने बताया कि इस सीजन में यह यमुनोत्री में पहला हिमपात है। धाम में करीब आधा घंटे तक बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ जमी नहीं लेकिन कड़ाके की ठंड होने लगी है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं केदारनाथ में अपराह्न 3 बजे के बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो लगभग आधा घंटे तक रही। शीत हवा के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। पुनर्निर्माण कार्य कर रही वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि दस दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
सुबह के समय तापमान कम होने और शीतलहर से ठंड अधिक है। शाम होते ही पाला गिरने से तापमान कम हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में इस सप्ताह आंशिक बादल छाए रहने की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है।