फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से हो रही बर्फबारी, तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2020 04:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में मौसम ने आज करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। जिससे निचले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।




 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
आज तड़के केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, औली, गोरसों बुग्याल, मुनस्यारी और धारचूला समेत राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की सूचना है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईरानी, रामणी, सुतोल, कनोल, वाण में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं और शहर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली और बागेश्वर  में भी बादल छाए हुए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल, लंगासू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। बेनीताल, नंदासैंण, चौंरासैंण आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के खरशाली, जानकी चट्टी, फूल चट्टी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जबकि यमुना घाटी में हल्की बूंदा बांदी हुई। क्षेत्र में दूसरी बार बर्फबारी-बारिश से घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें