धनोल्टी में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पर्यटन नगरी धनोल्टी में कड़ाके की ठंड के कारण नलों में पानी जम गया है। वहीं, बुरांशखंडा, कद्दूखाल और सुरकंडा क्षेत्र के लोग कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैलानी भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटन व्यवसायियों को और अधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।