उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली तो जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। हिमपात होने के साथ ही पूरा इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बर्फ से लकदक ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को चकराता का अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम शून्य डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रविवार सुबह गुनगुनी धूप खिली तो बर्फ के आगोश में समाई वादियां और भी खूबसूरत नजर आई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चकराता में लोखंडी, मोयला टॉप, देववन, खंडबा, मुंडाली, व्यास शिखर समेत ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। बर्फबारी के चलते चकराता क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर तापते नजर आए। मौसम साफ होने के बाद पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए लोखंडी का रुख करते नजर आए। लोखंडी में दो-तीन इंच और अन्य ऊंची चोटियों पर छह इंच तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी बागवानों और काश्तकारों के लिए मुनाफे का सौदा होगी। बारिश होने से लंबे समय तक जमीन में नमी बनी रहेगी। बर्फबारी सेब, खुमानी, आड़ू की फसल के लिए खासा लाभदायक है।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन मैदानी इलाकों में आज और कल बेहद घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की है। इससे ठंड में इजाफे की संभावना को देखते हुए लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दी गई है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।