देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पीओपी के दौरान तेज बारिश में भी जेंटलमैन कैडेट्स के कदम नहीं डिगे। शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली तो करीब छह बजे से बारिश शुरू हो गई। सुबह सात बजे बारिश हल्की हुई तो सैन्य अधिकारियों के साथ ही जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पीओपी और पीपिंग सेरेमनी के दौरान बीच-बीच में बारिश रुकने और धूप खिलने से मौसम खुशनुमा होता रहा। परेड के बाद सैन्य अधिकारियों के परिजनों को जैसे ही मौका मिला उन्होंने बेटे के साथ सेल्फी लेने के साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी।