फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो और निखरी बर्फ से सराबोर मुनस्यारी और औली की खूबसूरती, पर्यटकों ने खूब उठाया लुत्फ, तस्वीरें...

Sun, 13 Dec 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद जब रविवार को धूप खिली तो मुनस्यारी और औली की खूबसूरती और निखर गई। चारों ओर बिछी बर्फ पर सुबह जब सूरज की किरणें पड़ीं तो हिमालय का सौंदर्य देखने लायक था। प्रकृति की इस खूबसूरती का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मुनस्यारी के कालामुनि, बलाती बैंड, खलियाटॉप तक हिमपात हुआ था। रविवार सुबह मौसम साफ रहा। मुनस्यारी के चारों ओर बर्फ से लकदक पहाड़ियों को देखकर आनंदित पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। ईको पार्क मुनस्यारी में भी पर्यटकों ने आनंद लिया। दिनभर धूप निकलने से पर्यटकों को पंचाचूली सहित अन्य हिमालयी चोटियों के भी दीदार हुए। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस बर्फबारी के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को पर्यटन कारोबार में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन के पूरन पांडेय ने बताया कि दिसंबर मध्य में बर्फबारी से आगे भी बर्फबारी होने की उम्मीद है। यदि दिसंबर आखिर और नए साल में बर्फबारी हुई तो अधिक से अधिक पर्यटक यहां आएंगे। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा स्नो स्कीइंग सहित अन्य साहसिक खेलों के लिए भी पर्यटक यहां का रुख करेंगे। इससे पर्यटन व्यवसाय में सुधार होगा। रविवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी दिन भर धूप खिली रही। दिनभर धूप रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात के बाद शनिवार की रात को ही आसमान साफ हो गया था। इसके बाद पाला गिरने से निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। सुबह के समय खेतों से लेकर सड़कों तक पाले की सफेद चादर नजर आई। पाला गिरने से सड़कों पर वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच साप्ताहिक छुट्टी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक औली पहुंचे। कई पर्यटकों ने स्कीइंग का भी आनंद लिया। शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद और अधिक संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक दिनभर बर्फ में अटखेलियां करते नजर आए। औली और आसपास के ढाबों में पर्यटकों की खासी भीड़ लगी रही। स्थानीय व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि रविवार औली में काफी भीड़ रही। मौसम ऐसे ही मेहरबान रहा और बर्फबारी होती रही, तो आने वाले दिनों में यहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते रहेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खासकर क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए यहां अच्छा माहौल बन जाएगा। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। नगर पंचायत की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें