सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद अब उत्तराखंड में कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। राज्य के मैदानी इलाकों में बुधवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं राजधानी देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। बुधवार को काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर में घना कोहरा छाया। ठंड बढ़ी तो लोग अलाव सेंकने लगे ।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, निचले व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज से अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।