बरसात के दिनों में जेलकैंप के पास सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्तिफार्म से सिडकुल आने वाले कामगार जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री पहुंच रहे हैं। सोमवार को शक्तिफार्म से सैकड़ों युवा सूखी नदी पार कर फैक्ट्री पहुंचे। नदी पर पुल न बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।