snowfall, uttarakhand
वहीं केदारनाथ में शुक्रवार देर रात एक बजे शनिवार सुबह तक बर्फबारी होती रही। मुनस्यारी के नामिक, हीरामणि, पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम आदि में शनिवार को दिनभर बर्फबारी होती रही। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार शाम से अगले 36 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओले भी गिर सकते हैं।