फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: सुबह आंख खुली तो घर के बाथरूम में बैठा मिला खूंखार गुलदार और फिर...

Sat, 05 Jan 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
leopard - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के ढालवाला स्थित एक घर में शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो उन्हें बाथरूम में गुलदार बैठा मिला। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 6
tiger - फोटो : amar ujala
ढालवाला वार्ड नंबर 10 निवासी सत्य प्रकाश जगूड़ी के घर में सुबह करीब 8:15 पर एक गुलदार बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन

3 of 6
tiger
सबसे पहले गुलदार को उनके पुत्र प्रदीप जगूड़ी ने बाथरूम में घुसते हुए देखा तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया।
 

4 of 6
tiger
वन विभाग की टीम ने देहरादून मालसी डियर पार्क के इंचार्ज डा. राकेश नौटियाल को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि डनजेट गन में कीटामाइन, जाइलाजाइन , रिवरज्यू दवाई की 15 से 20 एमएलए की मात्रा मिलाकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
tiger
गुलदार को पकड़ने के पहले प्रयास में नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती रोशन रतूड़ी भी पहुंचे। इस दौरान गुलदार ने उन पर भी हमला कर दिया। रोशन ने गुलदार को दीवार की ओर धकेला और इसके बाद बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
leopard
5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और बाथरूम से निकाल कर उसे पिंजरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें