मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को राजधानी में करीब छह घंटे की भारी बारिश से सड़कों के साथ कई लोगों के घर भी जलमग्न हो गए। बारिश इतनी तेज थी कि लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
2 of 6
rain
रिस्पना नदी में दो मासूमों के फंसने से लोगों की सांसें अटक गईं। बेहद मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
3 of 6
rain
डिफेंस कॉलोनी में सड़क धंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव समेत अन्य समस्याओं को लेकर जिला आपदा कंट्रोल रूम और नगर निगम के कंट्रोल रूम के फोन देर रात तक घनघनाते रहे।
4 of 6
rain
दिन में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा। बारिश की वजह से रातभर लोग दहशत में रहे। भारी बारिश से धर्मपुर के सुमननगर इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
5 of 6
rain
आईएसबीटी से घंटाघर के बीच वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। रेलवे स्टेशन से अग्रसेन चौक के बीच पानी भरने से वाहन फंसे रहे। इस दौरान अग्रसेन चौक के पास एक वाहन के पानी में फंसने से लंबा जाम लग गया।