फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ऐसी पड़ी ठंड गंगोत्री में जम गया नदी का पानी, उबालकर पी रहे लोग

Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snowfall in gangotri - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के यमुना घाटी में बर्फबारी के बाद अब गंगा घाटी में भी कुदरत ने अपनी नेमतें बरसाई हैं। गंगोत्री धाम में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 7
snowfall in gangotri - फोटो : AmarUjala
गंगोत्री धाम में तो पारा इस कदर गिरा कि नदी का पानी बर्फ जम गया। वहां रहने वाले गंगा का पानी उबालकर पी रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Snowfall in Harshil - फोटो : AmarUjala
नए साल में अभी तक उत्तरकाशी की यमुना वैली में ही ज्यादा बर्फबारी देखने को मिली थी लेकिन बुधवार दोपहर बाद गंगोत्री घाटी में भी बर्फबारी शुरू हो गई।

4 of 7
Snowfall in Gangotri - फोटो : AmarUjala
गंगोत्री राजमार्ग पर बसे सुखी, झाला, हर्षिल और मुखबा में आधा इंच बर्फबारी हुई। बर्फ से बिछी सड़कों का नजारा देखते ही बन रहा था। हालांकि हल्की बर्फबारी के चलते ज्यादा देर बर्फ टिक नहीं पाई।
विज्ञापन

5 of 7
Snowfall in Gangotri - फोटो : AmarUjala
गंगोत्री घूमने गए नितिन चंद और उनके साथियों ने बताया कि बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए उत्तरकाशी के अलावा देहरादून और दिल्ली से भी सैलानी गंगोत्री तक पहुंच रहे हैं, लेकिन इस समय कपाट बंद हैं। इसलिए वहां ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
Gangotri Dham - फोटो : AmarUjala
सैलानियों को रात को उत्तरकाशी पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री में नदी का पानी पारा गिरने से जम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall in gangotri - फोटो : AmarUjala
कपाट बंद होने के बाद वहां साधु संत, पांच मंदिर समिति के सदस्य, वन विभाग और पुलिस के जवान मिलाकर 40 से 50 लोग हैं। जो गंगा का पानी उबाल कर पी रहे हैं। वहीं देर शाम यमुनोत्री में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें