उत्तराखंड के विशाल डोभाल बिग बॉस 9 के नए मेहमान बन सकते हैं। कौन हैं ये विशाल डोभाल? जानने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
2 of 7
गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल डोभाल जल्द ही बिग बॉस के मेहमान हो सकते हैं। दरअसल दो हफ्ते पहले डोभाल को इंटरव्यू के लिए बिग बॉस की टीम की ओर से मुंबई बुलाया गया था।
विज्ञापन
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
3 of 7
इसके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये उन्हें बिग बॉस में लेने के लिए टीम की ओर से अप्रोच किया गया है। उन्हें इस शो में नेता के तौर पर एंट्री मिल सकती है।
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
4 of 7
विशाल डोभाल ने बताया कि बिग बॉस के घर में हर साल कोई न कोई जनप्रतिनिधि रहता है, लेकिन इस बार अब तक घर में कोई इस पृष्ठभूमि का नेता नहीं है।
विज्ञापन
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
5 of 7
यही वजह है कि टीम की ओर से उनके पास बुलावा आया। हालांकि उनका कहना है कि ये जरूरी नहीं कि वो बिग बॉस के घर में जाएं क्योंकि उनके सामने कई प्रोजेक्ट है जिसमें वीडियो एलबम से लेकर बड़े हीरों के साथ फिल्में भी हैं। कई बड़े स्टारों के साथ काम करने की वजह से व्यस्तता रहेगी। ऐसे में अगर इस शो के लिए हां कर दिया तो बाकी सब छूट जाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
6 of 7
हालांकि अभी उन्होंने बिग बॉस शो की टीम को इंकार भी नहीं किया। डोभाल ने बताया कि बिग बॉस के प्रोडक्शन हाउस एंडोमोल प्रोडेक्शन में इंटरव्यू के बाद उनका सेलेक्शन हो चुका है। अब प्रोडक्शन उनके हां के इंतजार में है। जल्द ही वह अपना जवाब दें देंगे।
बिग बॉस 9 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगे उत्तराखंड के विशाल
7 of 7
विशाल ने बताया कि मैं राजनीति में ही काफी आगे जाना चाहता हूं। इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं। भले ही इस समय फिल्मों में काम करने जा रहा हूं। बताया कि एलबम और फिल्मों के बारे में अभी खुलकर नहीं बता सकते लेकिन प्रोजेक्ट बड़े हैं। इससे उनके साथ राज्य का भी नाम होगा। ( स्टोरी : नलिनी गुसांई/ अमर उजाला, देहरादून)