फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट जेट से अनुष्का को लेकर क्रिसमस मनाने पहुंचे विराट, ये रहीं तस्वीरें

Sun, 25 Dec 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून)
विज्ञापन
1 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली गर्लफ्रेंड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनके ननिहाल पहुंचे। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली, गर्लफ्रैंड बालीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ उनके ननिहाल में गुजारेंगे। दोनों जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचे और यहां से सीधे नरेंद्रनगर (टिहरी) के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
शनिवार दोपहर बाद विराट कोहली के आने की सूचना पाकर एयरपोर्ट के बाहर उनके प्रशंसकों और मीडिया का जमावड़ा लग गया, लेकिन वे सबसे नजरें बचाते हुए सीधे गंतव्य के लिए निकल गए। प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद विराट पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को लंबा ब्रेक मिला है। इसी बीच क्रिसमस और न्यू ईयर भी है। शनिवार को विराट कोहली, अनुष्का के साथ चार्टेड प्लेन से 2.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे एक कार में बैठकर सीधे नरेंद्रनगर (टिहरी) के लिए निकल गए। उल्लेखनीय है कि अनुष्का की ननिहाल नेशविला रोड, देहरादून में ही है।
 

4 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
बचपन में यहां उनका अक्सर आना होता था, हालांकि फिल्म अभिनेत्री बनने के बाद से वह यहां एकाध बार ही आईं। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली नरेंद्रनगर में आनंदा होटल में ठहरे हुए हैं। वे करीब साढ़े तीन बजे आनंदा होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन तक वे उत्तराखंड में ही रहेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
आगामी दिनों में विराट-अनुष्का वादियों के दीदार को मसूरी भी आ सकते हैं। चूंकि उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद पहली बार विराट उत्तराखंड आए हैं, लिहाजा संभावना जताई जा रही है कि रविवार से शुरू होने जा रहे मसूरी विंटर कार्निवाल में भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
असली विनर वह होता है जो गेम चेंजर हो। गेम चेंजर बनने के लिए आपको चाहिए लगन और आस्था का अटूट मिश्रण। आस्था देती है आपको स्थिरता, शौर्य और तेज। तेज से जन्म होता है रंगों से भरे उत्सव का और इस अनुभव के बाद आपको मिलती है आजादी। आजादी उड़ने की, आजादी कुछ कर गुजरने की। कुछ इसी अंदाज में ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद विराट कोहली उत्तराखंड को प्रमोट कर चुके हैं। यूट्यूब पर उनका यह विज्ञापन पर्यटन विभाग के नाम के साथ उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

7 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
प्रदेश में अप्रैल 2016 में सरकार ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी। इस पर शासन ने भी अपनी सहमति जता दी थी। बीते दिनों विराट कोहली का पर्यटन विभाग के लोगो के साथ विज्ञापन प्रसारित हुआ था। इसमें विराट कोहली ने आस्था और पर्यटन प्रदेश के रूप में उत्तराखंड की पहचान को एक सूत्र में पिरोया है।
 

8 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
​वहीं मशहूर लब कपल को देखते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विराट और अभिनेत्री अनुष्का की मशहूर जोड़ी को एक साथ एयरपोर्ट पर देखकर प्रंशसक तस्वीरें खींचने को दौड़ पड़े।
विज्ञापन

9 of 9
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
खबर है कि विराट और अनुष्का उत्तराखंड में लंबी छुट्टी पर रुकने की प्लानिंग करके आए हैं। हालांकि वह कब तक रुकेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें