फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vipin Murder Case: कई बार थाने-चौकी आने पर भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, ये बने हर बार ढाल

Mon, 05 Dec 2022 11:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मृतक विपिन - फोटो : अमर उजाला
विपिन हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के शुरुआती दिन तक पुलिस की ओर से ढील रही। इसके बाद आरोपी ने न्यायालय से हासिल अंतरिम राहत के आदेश को ढाल बना लिया। कई बार वह थाने-चौकी आया लेकिन पुलिस चाहकर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब सवाल उठता है कि राहत तो विनीत को मिली थी, उसकी पत्नी को नहीं। ऐसे में उसे पहले ही गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? 

दरअसल, 23 नवंबर की रात को विवाद हुआ था। 25 नवंबर को परिजनों ने तहरीर दी। देर रात मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लिहाजा, इन धाराओं में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकती थी। पुलिस ने मेडिकल का इंतजार किए बगैर उसी रात डॉक्टर के बयानों के आधार पर हत्या की कोशिश की धारा जोड़ दी। अब गिरफ्तारी होनी थी लेकिन विनीत फरार हो गया। उसे इतना वक्त मिला कि न्यायालय से राहत का भी इंतजाम कर लिया। 

28 नवंबर को न्यायालय ने विनीत को अंतरिम राहत देते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। आदेश के अनुसार यदि विनीत पुलिस के सामने पेश भी हो जाता तो उसे जमानत देनी पड़ती। ऐसे में उसने इस आदेश को ढाल बनाया और बेखौफ घूमता रहा। लेकिन, शुक्रवार रात को विपिन की मौत हो गई। इसके बाद नेताओं ने हंगामा किया और मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था। लिहाजा, लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी सस्पेंड हो गए। पुलिस ने विनीत के बाद अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि विनीत की पत्नी को सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सवाल उठता है कि पुलिस ने हत्या में एकराय होने के आरोप में तो विनीत की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, इससे पहले हत्या के प्रयास के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की कोशिश नहीं हुई।

4 of 5
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
जबकि, अब पुलिस का सीधे-सीधे कहना है कि अपराध की शुरुआत उसकी पत्नी ने ही की। उसी ने विपिन की महिला दोस्त के साथ मारपीट की। 

ये भी पढ़ें...Vipin Murder Case:  भतीजे के बाद चाचा के गुनाहों की चर्चा,  24 साल पहले हुए ये हत्याकांड जानकर कांप उठेगी रूह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विपिन हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी - फोटो : amar ujala
लापरवाही के आरोप में लक्खीबाग चौकी प्रभारी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। हत्या के प्रयास की धारा भी जिस दिन मुकदमा हुआ, उसी दिन जोड़ ली गई थी। जहां तक कार्रवाई की बात है तो आरोपी को न्यायालय से अंतरिम राहत मिल चुकी थी। इसमें पांच दिसंबर तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। इससे पहले उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। -दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें