फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हलकान, सरकारी अस्पतालों में लगी मरीजों की लाइन

Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हिंसा के विरोध में आज उत्तराखंड में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस दौरान देहरादून सहित राज्य के कई छोटे और बड़े नर्सिंगहोम सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर की जा रही इस हड़ताल में सरकारी डॉक्टरों ने भी सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया।देहरादून में पैथोलॉजी बंद रहीं। दून और कोरोनेशन अस्पताल में सांकेतिक रूप से दो घंटे का ओपीडी बहिष्कार किया गया। डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर दो घंटे काम किया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट अस्पतालों में हड़ताल का असर दिखा। दून अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में मरीज नहीं देखे गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने बताया कि आज मरीज नहीं देखे जा रहे हैं। आज कहीं प्रदर्शन की योजना नहीं है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रुद्रप्रयाग, रुद्रपुर और हल्द्वानी के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी। दो घंटे के ओपीडी बहिष्कार के बाद जिला अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने नियमित रूप से मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के बेस्ट अस्पताल में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान काला फीता लगाकर डॉक्टरों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने कहा कि देश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक कानून होना चाहिए। वर्तमान में बहुत से कानून हैं, लेकिन उनमें सुरक्षा का कोई कानून ही नहीं है। इसके लिए कानून जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें