फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हंसता-खेलता परिवार हुआ हादसे का शिकार, रेस्क्यू के बाद एक साथ छह लाश देख हर आंख हुई नम

Tue, 18 Jun 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले के त्यूनी में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कार में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर व उनका परिवार सवार था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सभी के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। 
 

3 of 5
इसी जगह हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक साथ छह शव देख के मौके पर मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। हादसे में हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर त्यूनी पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।

4 of 5
इससे कार चला रहे पवन नेगी (32) पुत्र तेग सिंह, उनकी पत्नी रश्मि नेगी(26), चार वर्षीय पुत्री इशिका, बहन सुमन तोमर (33) पत्नी संदीप तोमर, पांच वर्षीय भांजा आरभ तोमर निवासी गास्की जौनसार हाल निवास धर्मावाला- विकासनगर और बुआ मूर्ति देवी (72) पत्नी स्व. भागचंद राणा निवासी ग्राम सैंज तहसील जुब्बल जिला शिमला (हिमाचल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
 
विज्ञापन

5 of 5
बताया गया कि आज कार बानपुर से त्यूनी बाजार की ओर आ रही थी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
Next
AU ऐप में पढ़ें