फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

Sun, 05 Jun 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
villager angry due to road accident in haridwar - फोटो : amar ujala
हरिद्वार लक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह गांव बादशाहपुर में खनिज सामग्री से लदी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार ग्रामीण की जान ले ली। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण भारी संख्या में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

2 of 6
सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे - फोटो : amar ujala
करीब डेढ़ घंटे तक सडक पर डटे रहे ग्रामीण बमुश्किल मान मनौव्वल के बाद ही सड़क से हटे। पुलिस ने तब कही जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले पाई। क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां का 55 वर्षीय तसलीम गांव बादशाहपुर के बस स्टैंड पर अपनी साइकिल में हवा भर रहा था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

3 of 6
villager angry due to road accident in haridwar - फोटो : amar ujala
इसी दौरान गांव शाहपुर की ओर से आ रही बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल में हवा भर रहे ग्रामीण को चपेट में ले लिया। दुर्घटनास्थल पर ही तसलीम ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गांव नसीरपुरकलां से पहुंचे ग्रामीणों ने हरिद्वार लक्सर मुख्य मार्ग जाम कर डाला।

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

4 of 6
villager angry due to road accident in haridwar - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह रावत, लक्सर कोतवाल जयदेव आर्य व पथरी थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह अधिकारी पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की भी एक न सुनी। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण डटे रहे। पुलिस ने यातायात का दबाव होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

5 of 6
villager angry due to road accident in haridwar - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहन दिन रात सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने मांग कि की फरार चालक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए लोग, जाम किया हाईवे

6 of 6
villager angry due to road accident in haridwar - फोटो : amar ujala
पुलिस के समझाने बुझाने पर आखिरकार ग्रामीण मान ही गए। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताय कि आरोपी ट्रेक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें