फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Leader Murder: 'मेरा लाल तो चला गया, अब किसी माता की गोद न हो सूनी', नहीं थम रहे मां की आंखों से आंसू

Sun, 14 Jun 2026 08:25 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून)

सार

सहसपुर में हुई भाजपा नेता की हत्या के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार बार कह रही हैं कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद उनके लाल को मौत की दहलीज तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां दयावती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बेटे को याद करते हुए वह बार-बार यही कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता था कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद उनके लाल को मौत की दहलीज तक पहुंचा देगा। पूरे परिवार के सामने अब भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

BJP Leader Murder: बैरागीवाला में बवाल जारी, छावनी बना गांव, आरोपी के घर आगजनी के बाद चला बुलडोजर, तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेटे की हत्या से आहत मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दयावती ने कहा कि उनका बेटा किसी लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ता था और हमेशा अपने काम से मतलब रखता था। पूरे गांव में उसका किसी से कोई बैर नहीं था और न ही कभी किसी से कहासुनी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी के घर में आग लगाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हथौड़े से हमला कर उनके बेटे की जान ले ली। उन्होंने कहा कि विनोद अपने पीछे पत्नी, एक नाबालिग बेटे और बेटी को छोड़ गया है जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। यह दर्द परिवार को जीवनभर सालता रहेगा।

4 of 5
भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलखती मां ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका लाल तो वापस नहीं आ सकता लेकिन किसी दूसरी मां को यह दर्द न सहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा नेता की हत्या के बाद आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए और उनकी अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जाना चाहिए ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों को कड़ा संदेश मिल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें