फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अजूबे सांप की सुंदरता देख दिल से निकल जाएगा सांप के जहर का डर

Sun, 02 Oct 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
snake
इस अजूबे सांप की सुंदरता देख आपके दिल से सांप के जहर का डर दूर भाग जाएगा। आपका मन चाहेगा कि उसे एक टक देखते रहें। यह सांप अति दुर्लभ है। इसे पहली बाद उत्तरप्रदेश में देखा गया था। जिसके बाद इसे नेपाल और आसाम में देखा गया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
snake
अब अति दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप उत्तराखंड में भी देखा गया है। वन विभाग के दावे को मानें तो रहस्यमयी और अद्भुत लाल मूंगा खुखरी सांप को लेकर दुनिया अभी अंजान है।
 
विज्ञापन

3 of 8
snake
लाल मूंगे की तरह चमकदार ये अनोखा सांप लखीमपुर खीरी में वर्ष 1936 में दिखाई दिया था, उसके बाद विलुप्त हो गया। इसका वैज्ञानिक नाम ओलिगोडॉन खीरीएनसिस रख दिया गया। पिछले साल वन विभाग को यह सांप उत्तराखंड के खटीमा के सुरई रेंज में मरा मिला था। 
 

4 of 8
snake
दशकों बाद वर्ष 2010 में नेपाल के चितवन नेशनल पार्क में इसकी मौजूदगी मिली थी। इसके अगले साल वर्ष 2011 में यही लाल मूंगा सांप आसाम में पाया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
snake
अक्टूबर 2014 में उत्तराखंड की खटीमा के सुरई रेंज में सड़क पर किसी वाहन से कुचला हुआ मिला था। इसलिए इस सांप को लेकर कोई खास रिसर्च नहीं हो सकी। तराई पूर्वी वन प्रभाग में सरीसृप पर शोध कर रहे वन्य जीव विशेषज्ञ विपुल मौर्य और सरीसृप विशेषज्ञ जयप्रताप सिंह को इस अति दुर्लभ सांप को फिर से पकड़ने में कामयाबी मिली है।
 
विज्ञापन

6 of 8
snake
संयोग है कि यह सांप दोबारा फिर सुरई रेंज में ही मिला है, लेकिन इस बार यह जिंदा है, इसलिए इस पर विशेषज्ञों की टीम ने शोध भी शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
snake
सरीसृप विशेषज्ञ जयप्रताप सिंह का कहना है कि लाल मूंगा सांप की यह निगरानी की जा रही है कि उसका रहन-सहन, हावभाव, वासस्थल और इसकी प्रजाति के विकसित करने की संभावनाएं क्या हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
snake
इसकी जानकारी जुटाने को अध्ययन किया जा रहा है। बाद में वर्गीकरण विज्ञानी (टेक्सोनिमिस्ट) से इस सांप की प्रजाति तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें