फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विरुष्का' को मिला शादी में ऐसा नायाब तोहफा, जो आजतक किसी सेलिब्रिटी को नहीं मिला

Wed, 31 Jan 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
virat anushka marriage pic
विराट कोहली और अनुष्का को अपनी शादी में ऐसा नायाब तोहफा मिला है, जो आजतक किसी सेलिब्रिटी को नहीं मिला है। बता दें कि तोहफे के बारे में जानकर आप तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक दूसरे को शादी का तोहफा देने के लिए मुंबई में एक इमारत का निर्माण करवा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
Dogs
लेकिन यह इमारत दुर्घटना में जख्मी पशु-पक्षियों के इलाज के लिए बनवाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों मुंबई में वासी रोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय अस्पताल बनवा रहे हैं।

 

4 of 7
baba Anant with virat and Anushka
अस्पताल के निर्माण से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी हरिद्वार स्थित अनंत धाम के पीठाधीश्वर अनंत बाबा के पास है। यह अस्पताल विराट व अनुष्का का एक-दूसरे को शादी तोहफा भी है, जिसमें उनके नजदीकी भी मदद कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
anushka
वहीं अनंत बाबा के हवाले से एक हिंदी न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक अस्पताल के लिए मुंबई में वासी रोड पर दस एकड़ भूमि खरीदी गई है। जहां शादी के बाद अस्पताल निर्माण की शुरुआती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
anushka
अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, माता आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा भी इस मिशन में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anushka
अनंत बाबा के अनुसार इस अस्पताल में दुर्घटना में घायल हुए सभी प्रकार के पशु-पक्षियों को विश्वस्तर की चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। अस्पताल में उनके रहने (भर्ती होने) और खाने का बंदोबस्त होगा। अस्पताल के निर्माण में एक से डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें