फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी घूमना है तो यही है सही मौका, तस्वीरों में देखें सालों बाद हुई बर्फबारी का नजारा

Sun, 12 Mar 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अगर आप उत्तराखंड में मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके ल‌िए खास मौका है। मसूरी में इस बार सालों बाद इतनी भारी बर्फबारी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
पर्यटननगरी मसूरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। होली से ऐन पहले वर्ष 1998 के बाद मार्च में बर्फवारी हुई है। तब 3 मार्च को होली के दिन नगर में बर्फवारी हुई थी। रात करीब एक बजे से झमाझम बर्फवारी हुई। आंख खुलते ही लोगों ने बर्फ की सफेद चादर देखी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पर्यटकों ने जमकर बर्फवारी का आंनंद लिया। होली और लंबा वीकेंड होने और साथ ही हिमपात ने चार चांद लगा दिए हैं। शनिवार पूरे दिन रुक-रुककर बारिश और ओले गिरते रहे। ऊंचाई वाले लाल टिब्बा, सरजार्ज एवरेस्ट में दो से तीन इंच तक बर्फवारी हुई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
जबकि बाजारों में आधा इंच बर्फ की परत जमी।  घरों की छत, पार्किंग में खड़े वाहनों पर बर्फ की परत जम गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों ने बर्फ से जमकर अटखेलियां की। लाल टिब्बा में लोगों ने जमकर बर्फवारी का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : amar ujala
चाय की चुस्कियों के साथ लाल टिब्बा चार दुकान पर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी।  हिमपात से मसूरी-चंबा-टिहरी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हुआ। धनोल्टी और कद्दूखाल में भारी हिमपात के चलते यातायात ठप हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें