उत्तराखंड में पानी ने एक बार फिर तांडव मचाया। भारी बारिश का कहर इस कदर बरपा की लोग नजारा देख दहशत में आ गए।
विज्ञापन
2 of 7
tehri rain
उत्तराखंड में शुक्रवार शाम को प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव में हुई मूसलाधार बारिश से जमकर ताड़व मचाया। लंबगांव गदेरे के उफान पर आने से बाजार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। पांच दुकानों और कई घरों के अंदर पानी और मलबा घुस गया।
विज्ञापन
3 of 7
tehri rain
20 दुकानें खतरे की जद में आ गए है। सड़क पर खड़ी दो बाइक मलबे में दब गई है। पुलिस चैक पोस्ट भी मलबे से लबालब भर गया। अपर बाजार की सड़क पूरी तरह से मलबे से पट गई है। दलदल के कारण लोग अपर बाजार की सड़क से आवागमन नहीं कर पा रहे है।
4 of 7
tehri rain
शाम पांच बजे प्रतापनगर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। छह बजे के लगभग जमकर मूसलाधार बारिश हुई। जिसके कुछ ही देर बाद लंबगांव गदेरा ऊफान पर आ गया। गदेरे में पत्थर और मलबा जमा होने से पानी ने बाजार की ओर रूख किया।
विज्ञापन
5 of 7
tehri rain
मलबे से गिरीश सिंह की वैल्डिंग की दुकान दब गई है। राजवीर पंवार, पवन राणा, धर्म सिंह रांगड़ व मनोज जोशी की दुकान और एक होटल के अंदर पानी घुसने से समान बर्बाद हो गया है। गदेरे के समीप की 20 दुकानें खतरें की जद में आ गई है।
विज्ञापन
6 of 7
tehri rain
अपर बाजार की नालिया चोक होने से सड़क मलबे से पट गई है। सड़क पर खड़ी दो बाइके मलबे के अंदर दब गई है। पुलिस चैक पोस्ट के अंदर मलबा घुस गया है। सड़क पर सैकड़ो टन मलबा का ढेर जमा हो गया है। जिस कारण फिलहाल प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय और उत्तरकाशी को जाने वाला मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है।
दुकानों और घरों के अंदर घुस रहे पानी को रोकने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबगांव गदेरे में बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा आने का मुख्य कारण रौणिया-लंबगांव निर्माणाधीन मोटर मार्ग को माना जा रहा है।