देहरादून राजभवन का शानदार परिसर शनिवार को फूलों की खुशबू से महक उठा। हजारों किस्म के फूलों की प्रदर्शनी ने राजभवन की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
2 of 6
raj bhavan
राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की पेंटिंग, फिलैटली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेना के युद्ध कौशल प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
raj bhavan
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने औषधीय गुणों से भरपूर धार्मिक महत्व की वन तुलसी को विशेष आवरण के रूप में प्रदर्शित किया। उन्होंने फूलों की प्रदर्शनी और डाक टिकटों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पुष्पों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि लोकोत्सव का एक ऐसा वार्षिक आयोजन है, जहां व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ प्रकृति, संगीत, कला, सौंदर्य, मनोरंजन, खानपान और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की आधुनिक तकनीक एक स्थान पर पा सकता है। पुष्प उत्पादन राज्य में रोजगार का बेहतर साधन बन सकता है।
4 of 6
raj bhavan
इस वर्ष पुष्प प्रदर्शनी की विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 1581 आवेदन आए, जिसमें व्यावसायिक पुष्प उत्पादकों, पुष्प प्रेमियों, शासकीय संस्थानों की प्रदर्शनी, कट फ्लावर्स को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, पोटेड प्लांट्स, फ्रेश और ड्राई फ्लावर, अरेंजमेंट, माला, कैक्टस वैरायटी, बोंसाई आकर्षण का केंद्र रहा। वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी में उद्यान, कृषि और जैविक उत्पादों के कुल 127 स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
raj bhavan
स्कूली बच्चों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में खूब उत्साह नजर आया। इस वर्ष 1069 स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शारीरिक और मानसिक रूप से अशक्त व अपवंचित वर्ग के बच्चों ने भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों का मार्शल आर्ट प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जवानों ने जूडो-कराटे और मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। देव संस्कृति विवि की छात्राओं ने योगासन और गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने खुखरी नृत्य की प्रस्तुति दी। वसंतोत्सव के अवसर पर राजभवन रविवार को भी आम लोगों के लिए खुला रहेगा। शाम चार बजे पुष्प प्रदर्शनी में अलग-अलग श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, पेंटिंग और पहली बार आयोजित की गई फिलैटली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।