वार्तुल मित्तल... यह नाम शायद आप पहली बार पढ़ रहे होंगे, लेकिन 32 साल के इस युवा को सुनने के लिए दुनिया की बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियों के सीईओ बेताब हैं। देहरादून में पले-बढ़े वार्तुल रोबोटिक्स प्रॉसेस ऑटोमेशन (आरपीए) के मास्टर हैं।
विज्ञापन
2 of 7
vartul mittal
जानकारों के अनुसार यह तकनीक जल्द ही बीपीओ सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी। सॉफ्टवेयर रोबोटिक्स के स्पेशलिस्ट के रूप में वार्तुल मुख्य वक्ता के तौर पूरी दुनिया में एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। यही कारण है कि दुनिया भर की आईटी कंपनियां उनके 15 से 20 मिनट के लेक्चर के लिए ढाई लाख रुपये तक दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
vartul mittal
यह वार्तुल की काबिलियत का ही परिणाम कि वह महज 32 साल की उम्र में मल्टीनेशनल कंपनी जेएलएल में ग्लोबल डायरेक्टर का पद संभाल रहे हैं। वार्तुल के पिता सर्वेश मित्तल और माता नीना मित्तल दून में जीएमएस रोड पर रहते हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई मार्शल स्कूल से पूरी की।
4 of 7
vartul mittal
इसके बाद कोर इंजीनियरिंग कॉलेज रुड़की से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और फिर एक साल कोका कोला कंपनी में नौकरी की। सिंबायोसिस सेंटर ऑफ मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट पुणे से एमबीए करने बाद कोटक महिंद्रा बैंक में जॉब की। इसके बाद आईबीएम गुड़गांव ज्वाइन किया।
विज्ञापन
5 of 7
vartul mittal
यहीं से सॉफ्टवेयर रोबोटिक्स के क्षेत्र में उनका सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वार्तुल ने दुनिया के 28 से ज्यादा शहरों में काम किया है।
विज्ञापन
6 of 7
vartul mittal
यूरोप, यूके, साउथ एशिया में उनकी अलग पहचान है। यही नहीं देश के तमाम आईआईएम में वह गेस्ट लेक्चर भी देते हैं। फोन पर हुई बातचीत में वार्तुल ने बताया कि वे जनवरी में फ्लोरिडा, फरवरी में लंदन और मार्च में न्यूयार्क में व्याख्यान देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन कान्फ्रेंस में दुनिया के तमाम बड़े नेता और कंपनियों के सीईओ भी मौजूद रहेंगे।
रोबोटिक्स प्रॉसेस ऑटोमेशन यानी आरपीए ऐसी तकनीक है, जो तमाम कार्यों को ऑटोमैटिक कर देती है। मसलन, अभी तक कॉल सेंटर में जो काम काफी संख्या में बैठकर लोग करते हैं, वह काम अब ऑटोमैटिक हो जाएगा। आने वाले समय में बीपीओ सेक्टर में 70 प्रतिशत काम ऑटोमैटिक हो जाएंगे। केवल 30 प्रतिशत कार्यों में ही लोगों की जरूरत पड़ेगी। इससे बीपीओ सेक्टर में लागत काफी कम हो जाएगी।