फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में भिड़े वामपंथी और भाजपाई तो हो गया खून खराबा, तस्वीरें...

Wed, 11 Oct 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest - फोटो : nishant khani amarujala dehradun
केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सीपीएम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और वामपंथी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
police
पत्थर लगने से एक वामपंथी नेता घायल हो गया और मौके पर मौजूद पुलिस को लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
protest
देहरादून के परेड ग्राउंड भाजपा महानगर कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली सीपीआई के कार्यालय के पास पहुंची और भाजपा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन के साथ ही वामपंथी संगठनों के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। 

 

4 of 5
protest
वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। रैली में भाजपा विधायक विधायक हरबंश कपूर, मुन्ना सिंह चौहान,  महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री आदित्य चौहान,भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच किसी ने पत्थर उछाल दिया और वामपंथी नेता शेर सिंह घायल हो गए। वामपंथियों ने भाजपाइयों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया। वहीं, स्थिति जब बिगड़ने लगी तो पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठियां भी फटकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें